♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*▪️आज दि.30 मार्च दोपहर 11 बजे ग्राम चपले में सीएम का “विजय संकल्प शंखनाद” आमसभा का आयोजन।** ▪️खरसिया में भाजपा होगी और मजबूत, तरुणसिंह ठाकुर और मोनू केसरी हजारों समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष भाजपा में होंगे शामिल।* *▪️ बुलडोजर और फोरव्हीलर के काफिले के साथ होगा मुख्यमंत्री का स्वागत।*

 

*▪️आज दि.30 अप्रैल दोपहर 11 बजे ग्राम चपले में सीएम का “विजय संकल्प शंखनाद” आमसभा का आयोजन।**

▪️खरसिया में भाजपा होगी और मजबूत, तरुणसिंह ठाकुर और मोनू केसरी हजारों समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष भाजपा में होंगे शामिल।*

*▪️ बुलडोजर और फोरव्हीलर के काफिले के साथ होगा मुख्यमंत्री का स्वागत।*

खरसिया/ आज दि.30 अप्रैल दोपहर 11 बजे ग्राम चपले में माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आगमन चपले में होने जा रहा है जिसमे विशाल “विजय संकल्प शंखनाद” आमसभा को संबोधित करेंगे।
जिसमें विपक्ष में रहते हुए जनहित के मुद्दों को लगातार उठाने वाले जोगी कांग्रेस के रायगढ़ लोकसभा अध्यक्ष ठाकुर तरुणसिंह और खरसिया विधानसभा अध्यक्ष मोनू केसरी मंगलवार को ग्राम चपले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में सम्मिलित होकर खरसिया भाजपा को और शक्तिशाली बनाएंगे।

उल्लेखनीय होगा कि पिछले कुछ दिनों से ठाकुर तरुणसिंह छत्तीसगढ़ के प्रमुख भाजपा नेताओं के संपर्क में देखे जा रहे थे। वहीं उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह और बृजमोहन अग्रवाल, ओपी चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, रामविचार नेताम, श्यामबिहारी जायसवाल, गोमती साय, अमर अग्रवाल से मुलाकात भी की थी। तभी से यह कयास लगाया जा रहा था कि जोगी कांग्रेस के यह नेता भाजपा में सम्मिलित हो सकते हैं। वहीं अब यह तय हो चुका है कि वे अपने करीब 2 से 3 हजार समर्थकों के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री साय के समक्ष भाजपा में प्रवेश करेंगे। हिंदूत्ववादी नेता ठाकुर तरुणसिंह और मोनू केसरी दोनों ने मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के पद पर सुशोभित करने तथा भाजपा को 400 प्लस सीटें दिलाने का संकल्प लेते हुए यह निर्णय लिया है।

मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे स्थानीय टाउन हॉल मैदान से सैकड़ों फोरव्हीलर और बुलडोजर का काफिला नगर भ्रमण करते हुए ग्राम चपले पहुंचेगा, जहां मुख्यमंत्री श्री साय विष्णु देव साय जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं अपने हजारों समर्थकों के साथ जोगी कांग्रेस के दोनों प्रमुख नेताओं द्वारा भाजपा का कुनबा बढ़ाया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129