
मध्य प्रदेश में 28 मंत्री लेंगे शपथ, इन विधायकों के पास पहुंचे फोन…
भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा ने जीत के बाद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नाम को लेकर तो सप्ताह भर के भीतर ही सहमति बना ली थी। लेकिन मंत्रियों के नाम तय करने में भाजपा को काफी समय लग गया। बता दें की आज भाजपा के कई विधायक कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 28 मंत्री आज शपथ लेंगे।
जानकारी के अनुसार मंत्रीपद की शपथ लेने वालों को लेकर जो नाम बताए जा रहे हैं । उसमें प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय का नाम सबसे आगे है। इसके अलावा जिन-जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ लेनी है। उनके पास आज फोन पहुंचना शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गोविंद राजपूत , विजय शाह, अर्चना चिटनीस ,प्रभुराम चौधरी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, राकेश सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए फोन पहुंच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सिर्फ 28 मंत्री ही शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को दिल्ली में थे। यहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उन्होंने मुलाकात की और राज्य में नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण की जानकारी दी थी। दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद ही राज्य में बनाए जाने वाले मंत्रियों की लिस्ट फाइनल हुई।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button