
▪️खरसिया में श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा पर उमड़ पड़ा जनसैलाब ▪️अद्वितीय,भव्य,ऐतिहासिक शोभायात्रा में शामिल हुए हजारों राम भक्त ▪️खरसिया लग रहा था प्रभु राम की नगरी अयोध्या से कम नही













▪️खरसिया में श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा पर उमड़ पड़ा जनसैलाब
▪️अद्वितीय,भव्य,ऐतिहासिक शोभायात्रा में शामिल हुए हजारों राम भक्त
▪️खरसिया लग रहा था प्रभु राम की नगरी अयोध्या से कम नही
प्रधान संपादक- अमित साहू
खरसिया – धर्म नगरी खरसिया में श्रीराम जन्मोत्सव,रामनवमी महापर्व के अवसर पर नगर के चौक चौराहो व गलियारों को भगवा ध्वज से सजाया गया। नगर के इतिहास में पहली बार श्रीराम जन्मोत्सव पर इतनी भव्य व ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में युवाओं बच्चों महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया। डीजे और धमाल की धुन पर थिरकते युवा जय श्रीराम के नारे लगाकर पूरे नगर गुंजायमान करते हुए जा रहे थे। वही शोभायात्रा के दौरान रथ में सवार श्री राम प्रभु की झांकी ने बरबस ही लोगों का मन मोह लिया जिसको देखकर नगर के लोग प्रसन्न दिखे।
प्रभु श्री रामजी के शोभायात्रा में नगर के सर्वसमाज,सर्ववर्ग,सर्वदल के हजारो की उपस्थिति में अद्वितीय, ऐतिहासिक,भव्य शोभायात्रा निकाली गई , श्रीरामजी सेना खरसिया द्वारा नगर के समीपस्थ दक्षिण हनुमान मंदिर ग्राम तेलिकोट से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ की गई जो पुरानी बस्ती से नगर के मुख्य मार्गो का भ्रमण करते हुए पुत्रिशाला रोड़, स्टेशन रोड़, गंज पीछे, मौहापाली रोड़ से सुभाष चौक, अग्रसेन चौक से अर्चना टाकीज से कन्या भवन होते हुए श्रीराम जानकी मंदिर में शोभायात्रा का समापन किया गया। भगवान राम की शोभायात्रा में हजारों की संख्या में रामभक्त एकत्रित हुए ।
शोभा यात्रा के दौरान नगर के सामाजिक संस्थाओं और गणमान्य नागरिकों द्वारा शोभायात्रा में शीतल जल ,जलपान की व्यवस्था की गई थी इसके साथ ही जगह-जगह स्वागत द्वार बनाया गया था श्री राम जन्मोत्सव समिति के सदस्य भगवा वस्त्र धारण कर आकर्षक वेशभूषा में नजर आ रहे थे, रामनवमी की शोभायात्रा में जगह-जगह आतिशबाजी की जा रही थी और लोग अपने घरों की छत के ऊपर से पुष्प वर्षा कर भगवान श्री राम प्रभु का स्वागत व आरती कर जयघोष लगा रहे थे, खास बात यह रही है अलग अलग समाज के लोगों द्वारा उत्साह पूर्वक शामिल होकर शोभायात्रा में शिरकत की। झांकी में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान आदि की झांकियों ने लोगों का मनमोह लिया, तो वहीं भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर भक्तों द्वारा आरती कर पूजा अर्चना की जा रही थी। जोर शोर से जयश्रीराम के उद्घोष लगाये गये। श्रीराम जानकी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था जिसमे क्षेत्र के हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
▪️खरसिया विधायक व केबिनेट मंत्री उमेश पटेल भी शोभायात्रा में सम्मिलित हुए
उक्त अवसर पर खरसिया विधायक एवं केबिनेट मंत्री उमेश पटेल अपने लाव लश्कर सहित भगवान राम की शोभायात्रा में सम्मिलित होकर भगवान राम की पूजा अर्चना कर उमेश पटेल ने कहा कि भगवान राम त्याग, तपस्या, व बलिदान की प्रतिमूर्ति थे,जो हमे सदैव सत्य की राह पर चलने एवं विपरीत परिस्थितियों का मुस्कुराते हुए सामना करने की प्रेरणा देते है,आज उनके जन्मोत्सव के अवसर पर खरसिया वासियो की एकता देखकर बहुत प्रसन्नता हो रही हैं जिसमे हर समाज के लोगो ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई ,खुशनुमा वातावरण देखकर उमेश पटेल भी जोशीले अंदाज में नजर आए एवं झंडा उठाकर जय श्री राम के नारे लगाए, उमेश पटेल ने भगवान राम से नगरवासियो, क्षेत्रवासियों, प्रदेश वासियो एवं देशवासियों के लिए खुशहाल जीवन की मंगल कामना की एवं सफल आयोजन के लिए मंत्री उमेश पटेल ने श्रीरामजी की सेना की भूरी भूरी प्रशंसा की।
▪️विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा जगह जगह किया गया जुलूस का स्वागत
शोभायात्रा में अनेक चौक चौराहे पर खरसिया के विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा भगवान श्रीरामजी की शोभायात्रा पर सम्मिलित भक्तों के लिए जगह जगह पर चाय, पानी, बिस्किट, ठंडा, फ्रूटी व आइसक्रीम का व्यवस्था किया गया था,पठान पारा व खरसिया चौकी के सामने मुस्लिम समाज के लोगो ने भी राम भक्तों के लिए ठंडा पानी,फ्रूटी एवं शरबत का इंतजाम किया। जिसकी समूचे नगर में सर्वत्र प्रसंशा हो रही हैं।
▪️नगर के सर्व समाज,सर्व वर्ग ,सर्व दल की रही उपस्थिति
ऐतिहासिक श्रीराम शोभायात्रा में खरसिया के सर्वसमाज,सर्ववर्ग ,सर्वदल भाजपा ,कांग्रेस,जोगी कांग्रेस, आप पार्टी, शिव सेना, बजरंग दल के नेता कार्यकर्ता व सभी सामाजिक संगठनों से जुड़े समाजसेवी,श्रीरामजी की सेना के सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओ ने अपनी उपस्थिति देकर श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर शोभायात्रा की शोभा को बढ़ाया और साथ ही ग्रामीण अंचल से भी हजारों की संख्या में श्रीराम भक्त उपस्थित हुए।
▪️विक्की शर्मा ग्रुप ने सजाया नगर को
श्रीराम जी की सेना संजय शर्मा, सोनु पार्षद, सिद्धांत शर्मा (विक्की)के नेतृत्व में पूरी सेना के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने विगत एक माह से अथक मेहनत कर कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया। दिनरात मेहनत कर रहे विक्की शर्मा ग्रुप द्वारा पूरे नगर को तोरण झंडों से सजाने का काम किया जिसकी प्रसंशा नगर में होती रही।
▪️लोगों ने स्व. पिंटू वैष्णव को किया याद
नगर में बजरंग दल के प्रमुख रहे पिंटू वैष्णव को उनके चाहने वालो ने याद किया खरसिया में श्रीराम जन्मोत्सव को मनाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले पिंटू वैष्णव आज हमारे बीच नही है उनका कुछ समय पूर्व सड़क दुर्घटना से निधन हो गया था।
▪️शोभायात्रा में शामिल होने वाले प्रमुख रूप से
श्रीराम शोभायात्रा में प्रमुख रूप से श्रीरामजानकी मंदिर पुजारी महंत त्रिवेणीदास,खरसिया विधायक व मंत्री उमेश पटेल, नपा अध्यक्ष श्रीमती राधा शर्मा,सुनील शर्मा, मंजुल दीक्षित रायगढ़, विजय जायसवाल ,कमल गर्ग,अवधनारायण सोनी, मनोज गबेल, नैना गबेल, सोनू अग्रवाल (पार्षद), संजय शर्मा (ढोल्लू), महेश साहू, संजय(फंदी),अशोक मंडी,सतीश गर्ग, मुकेश अग्रवाल हमालपारा, कांग्रेस नेता जमील कुरैशी,राम शर्मा,राजेश सहिस,गणेश फोटवानी,राजू सारथी,मुन्ना गबेल,परदेशी यादव, नीरज पटेल,सन्तोष राठौर, सुनील विश्वकर्मा, ज्योति सिदार,हितेंद्र मोदी,हरिओम शर्मा, सज्जू खान ,सतीश विश्वकर्मा,छेदी शर्मा,अजय पटेल,साजेश मनघोघर, राहुल महंत,गोवर्धन सिंह ठाकुर, अरुण अग्रवाल, दिनेश शर्मा,रवि शर्मा, संजय शर्मा, साजेश मंघोघर,शमशाद हुसैन, सज्जू खान, हरीश शर्मा, किट्टू शर्मा, जीतू ठाकुर,रिपुसूदन पांडे,लाला राठौर,श्रीमती रिया श्रीवास्तव,गायत्री केशरवानी,अमित साहू (पत्रकार),सिद्धांत शर्मा (विक्की महाराज),सन्देश शर्मा,प्रशांत शर्मा,पुष्पेंद्र महंत,कन्हैया यादव,हीरा यादव,नंदू छोटू यादव,हिमांशु जायसवाल,सूरज जायसवाल,पतालु सिदार,योगेश श्रीवास,मुकेश चौहान,मोनू जायसवाल,राणा सिंह,सोबु खान,राम दर्शन,प्रियांशु, शिवम शुभम कंकरवाल, राकेश गायत्री, लम्बोदर मानिकपुरी, बुधेश्वर महंत, रोशन ठाकुर,टिंकू रावलानी,विन्नी सलूजा, राकेश केशरवानी,राजेश केशरवानी, तरुण ठाकुर, मोनू केशरी, गोपाल वैष्णव,गौतम बाबा ठाकुर,भाजपा नेता सतीश अग्रवाल,संस्कार गोयल,सौरभ अग्रवाल,राधे राठौर,विजय शर्मा, राधे राठौर,दीनदयाल अग्रवाल,शाहिल शर्मा,किशोर शर्मा,कमलेश नायडू, अशोक साहू, राम गुप्ता,आनन्द सुंदरी,मनोज राठौर पत्रकार बंधुओ में सन्टी सोनी,गोपाल शर्मा ,भूपेंद्र वैष्णव, आरती वैष्णव, अमित साहू ,अरुण चौधरी,विष्णु शर्मा,राघवेंद्र वैष्णव,रितेश श्रीवास्तव,कैलास शर्मा, राजा खान ,प्रहलाद बंसल,जयप्रकाश डनसेना सहित खरसिया नगरपालिका के सभी पार्षद व एल्डरमेन सहित खरसिया नगर व ग्रामीण अंचल से हजारों की संख्या में श्रीराम भक्त श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा में शामिल हुए।
▪️गौरव दुनिया समाचार पत्र के प्रधान संपादक, श्रीराम भक्त अमित साहू ने किया आव्वाहन-
श्रीरामजी की सेना के सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओ व सभी राम भक्तों को जिन्होंने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से तन मन धन लगाकर श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा कार्यक्रम को अद्वितीय,भव्य,ऐतिहासिक रूप व पहचान बनाने में अपनी योगदान दी सभी नगर व अंचलवासियों को बहुत बहुत बधाई व अनन्त शुभकामनाएं प्रेषित की व प्रति वर्ष इसी तरह सर्व समाज, सर्ववर्ग,सर्व दल के साथ भाई चारे से श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा निकालने का आव्वाहन किया ।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button