♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*▪️भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का सफल आयोजन संपन्न हुआ* *▪️सत्र के मुख्य वक्ता महेश साहू, कमल गर्ग, बृजेश गुप्ता रहे, अध्यक्षता पालू राठौर, बलदेव कुर्रे, रविंद्र गबेल ने की।*

*▪️भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का सफल आयोजन संपन्न हुआ*
*▪️सत्र के मुख्य वक्ता महेश साहू, कमल गर्ग, बृजेश गुप्ता रहे, अध्यक्षता पालू राठौर, बलदेव कुर्रे, रविंद्र गबेल ने की।*


खरसिया। स्व.लखीराम ऑडिटोरियम में भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम एवं सक्रिय सदस्य सम्मेलन के तहत खरसिया विधानसभा के सभी मंडलों के सभी सक्रिय सदस्यों का विशेष सम्मेलन कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रचलित किया गया एवं छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ के राज गीत गा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के तहत तीन सत्र आयोजित किए गए प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में महेश साहू जी छाया विधायक जिला मंत्री रायगढ़ ने छत्तीसगढ़ राज्य की प्रगति को मिल रही नवगति विषय पर अपना सारगर्भित उद्बोधन दिया और राज्य की प्रगति के विषय में छत्तीसगढ़ की सशासन वाली विष्णु देव सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया अध्यक्षता राजेंद्र पालू राठौर पूर्व मंडल अध्यक्ष महका ने की द्वितीय चरण के मुख्य वक्ता कमल गर्ग जी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खरसिया ने मोदी सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल में लिए गए बड़े फैसलों के संदर्भ में बताया दिन में प्रमख रूप से धारा 370 का हटाया जाना तीन तलाक कानून श्री राम मंदिर निर्माण वक्फ बोर्ड कानून और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प एवं अन्य बड़े फैसलों के बारे में विस्तार से बताया कार्यक्रम की अध्यक्षता बलदेव कुर्रे जिला पंचायत सदस्य ने की। तृतीय चरण के मुख्य वक्ता बृजेश गुप्ता जी (सभापति)जिला पंचायत सदस्य सदस्य ने भारतीय जनता पार्टी का विकास 1980 से लेकर 2025 विषय पर विस्तृत रूप से बताते हुए कहा कि 1980 में स्थापना हुई 1984 में मात्र दो सीट जीतने वाली भाजपा 96 98 99 में सरकार बनाने में सफल रही और 2014 में माननीय मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफल रही कार्यक्रम के अध्यक्षता रविंद्र गबेल जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने की। आज के कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण के साथ शाल श्रीफल से स्वागत किया गया।
आज के भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन के कार्यक्रम प्रभारी सतीश अग्रवाल पूर्व नगर मण्डल अध्यक्ष एवं संचालन नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा द्वारा किया गया, इस अवसर पर महका मंडल अध्यक्ष,जनपद उपाध्यक्ष डॉ हितेश गबेल, जाेबी मंडल अध्यक्ष छेदु राम राठिया,चपले मंडल अध्यक्ष पवन पटेल एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष अवध नारायण बंटी सोनी,सभी पार्षदों सहित आज के कार्यक्रम में मंडल महामंत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष, प्रदेश जिला पदाधिकारी सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, पार्षद, शक्तिकेंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, सभी बूथ के सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता की उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129